मुरादाबाद सोनकपुर स्टेडियम में क्रिकेट मैच का महाकुंभ, बिलारी ने रामपुर को 2 रन से हराकर रचा इतिहास
जनपद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत स्थित सोनकपुर स्टेडियम मंगलवार को क्रिकेट प्रेमियों से खचाखच भरा नजर आया।
नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद। जनपद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत स्थित सोनकपुर स्टेडियम मंगलवार को क्रिकेट प्रेमियों से खचाखच भरा नजर आया जहां कुमार वैष्णव समाज की ओर से आयोजित भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत रामपुर और बिलारी की टीमों के बीच बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबला खेला गया आखिरी गेंद तक चले इस हाई-वोल्टेज मैच में बिलारी की टीम ने रामपुर को मात्र 2 रन से पराजित कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला यह क्रिकेट टूर्नामेंट कुमार वैष्णव समाज द्वारा सामाजिक एकता युवाओं में खेल भावना और प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है टूर्नामेंट को दो जोन में विभाजित किया गया है पहले जोन के मुकाबले बरेली में संपन्न हो चुके हैं जबकि दूसरे जोन के मैच मुरादाबाद में कराए जा रहे हैं इसी क्रम में सोनकपुर स्टेडियम में मुरादाबाद, रामपुर, संभल और बिलारी की टीमों के बीच मुकाबले आयोजित किए गए।
आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दिन कुल दो बड़े मुकाबले खेले गए पहला मैच मुरादाबाद और रामपुर की टीमों के बीच हुआ जबकि दूसरा मुकाबला बिलारी और संभल की टीमों के बीच खेला गया इसके बाद रामपुर और बिलारी के बीच हुआ मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे रोमांचक मैच साबित हुआ जिसमें दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया अंतिम ओवर में बिलारी की टीम ने संयम और रणनीति का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम किया।
इस टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम से 11-11 खिलाड़ियों ने मैदान पर उतरकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया खिलाड़ियों में जीत की ललक और खेल के प्रति जुनून साफ नजर आया बिलारी की इस शानदार जीत के साथ ही टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला 26 जनवरी को खेला जाएगा जिसे लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में पहले से ही खासा उत्साह है।
मैच समाप्त होते ही सोनकपुर स्टेडियम जश्न के रंग में डूब गया।बिलारी टीम की जीत पर खिलाड़ी और समर्थक ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते नजर आए जमकर आतिशबाजी की गई और एक-दूसरे को बधाइयां दी गईं पूरा स्टेडियम बिलारी जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।
आयोजकों अनमोल गुप्ता ने बताया कि कुमार वैष्णव समाज की ओर से इस तरह के खेल आयोजन पहले भी किए जाते रहे हैं और भविष्य में भी लगातार ऐसे टूर्नामेंट आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहन मिले और छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके इस आयोजन ने न केवल खेल भावना को मजबूत किया बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और एकता का संदेश भी दिया।

