पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री की अध्यक्षता में भगवान महर्षि वाल्मीकि जयंती के शुभ अवसर पर सरस्वती शिक्षा मंदिर में कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में आज भगवान महर्षि वाल्मीकि जयंती के शुभ अवसर पर सरस्वती शिक्षा मंदिर, हरी नगर अलीगंज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

नेशनल एक्सप्रेस, दुष्यंत सिंह (बरेली)। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में आज भगवान महर्षि वाल्मीकि जयंती के शुभ अवसर पर सरस्वती शिक्षा मंदिर, हरी नगर अलीगंज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंत्री जी ने भगवान वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर परवाल्मीकि समाज तथा क्षेत्रीय जनता द्वारा बढ़-चढ़कर सहभागिता की गई। 

पशुपालन विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन वृहद स्तर पर किया गया तथा साथ में नेशनल एग कोआर्डिनेशन कमेटी द्वारा अंडों के ठेलों का वितरण किया गया। विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं द्वारा जरूरतमंदों को निशुल्क नजर का चश्मा, स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण, वृद्ध जनों को छड़ी, दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर, असमर्थ लोगों के लिए कमोड, कान की सुनने वाली मशीन आदि का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम में पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में लखनऊ से आए अपर निदेशक ग्रेड वन डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद माहौर ने विस्तृत चर्चा की। मुख्य कार्यकारी अधिकारी नेशनल एक कोऑर्डिनेशन कमिटी अजीत सिंह ने अंडा उत्पादन एवं अंडा खाने के लाभ के बारे में बताया। कार्यक्रम में अपर निदेशक ग्रेड 2 बरेली मंडल बरेली द्वारा पशुपालन विभाग द्वारा की गई प्रगति की चर्चा की गई।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख मझगवां यशवंत सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आंवला संजीव सक्सेना, वरिष्ठ भाजपा नेता के पी सिंह, मंडल अध्यक्ष मझगवां, मंडल अध्यक्ष मझगवां यशपाल सिंह लोधी, मंडल अध्यक्ष गुलड़िया शोभाराम शर्मा, मंडल अध्यक्ष सिरौली मनोज शर्मा, अधिकारयों में उपजिलाधिकारी आंवला, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, क्षेत्राधिकारी आँवला व तहसील के उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ नरेश चंद्र भी उपस्थित रहे।

Read More प्रियांशी बनी एक दिन की थानाध्यक्ष

कार्यक्रम संयोजक राकेश मोहन त्यागी ने कार्यक्रम की रूप रेखा बताई। मंच संचालन डॉ राजीव सिंह एवं डॉ के पी सिंह द्वारा किया गया।

Read More फिरोजपुर झिरका में होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर बैठक

संबंधित समाचार