गांव में चला स्वच्छता अभियान सड़क किनारे से हटाई गई गंदगी
एक कदम स्वच्छता की ओर अभियान के अंतर्गत बुधवार दोपहर विकासखंड मदनपुर की ग्राम पंचायत उखरेंड में सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें सड़क किनारे पड़ी गंदगी को हटवाया गया।
नेशनल एक्सप्रेस, सिरसागंज। एक कदम स्वच्छता की ओर अभियान के अंतर्गत बुधवार दोपहर विकासखंड मदनपुर की ग्राम पंचायत उखरेंड में सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें सड़क किनारे पड़ी गंदगी को हटवाया गया। ग्राम पंचायत उखरेंड में सड़क के किनारे ग्रामीण गूरा व घर का कचरा डाल रहे थे। जिससे सड़क से निकलने वाले लोगों को गंदगी का सामना करना पड़ रहा था। बुधवार को पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
जिसमें मनरेगा के मजदूर व गांव के लोगों ने भाग लेकर साफ सफाई की । साथ ही लोगो ने संकल्प लिया कि अब कोई भी सड़क के किनारे गंदगी नहीं फैलाएगा और यदि किसी ने भी गंदगी फैलाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

