पुलिस लाइन सभागार में हुआ साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

पुलिस लाइन सभागार में मिशन शक्ति 0.5 के अंतर्गत साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। पुलिस लाइन सभागार में मिशन शक्ति 0.5 के अंतर्गत साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया इस कार्यशाला में एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ और डीआईजी आगरा रेंज शैलेश कुमार पांडे मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे, जबकि जिलाधिकारी रमेश रंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।

सभी अतिथियों ने बढ़ते साइबर क्राइम को लेकर नवयुवक पीढ़ी को जागरूक किया इस अवसर पर बोलते हुए एडीजी आगरा जॉन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने कहा कि आधुनिक समय में जिस तरह से साइबर क्राइम बढ़ रहा है उससे जरूरी हो गया है कि हम सब ऐसी कार्यशालाओं का आयोजन करें जो नवयुवक नवयुवतियों को साइबर क्राइम से सचेत करें और उत्तर प्रदेश में खासकर सरकार द्वारा इस दिशा में अनेकों क्रांतिकारी कदम उठाए जा रहे हैं।

जो आम इंसान को साइबर क्राइम के प्रति सचेत करते हुए उनको सुरक्षित भी करेगा इस अवसर पर डीआईजी शैलेश कुमार पांडे ने कहा कि हमने आगरा परिक्षेत्र में साइबर क्राइम को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए हैं हमने आगरा परिक्षेत्र के 157 साइबर अपराधियों को जेल भेजा है, साथ ही महिला साइबर अपराध के तहत 52 अपराधियों को जेल भेजा है साइबर थाना और साइबर हेल्प डेस्क आगरा परीक्षेत्र के सभी जगह क्रियाशील है।

इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी बढ़ते साइबर अपराध को लेकर सचेत रहने की बात कही अभी हाल ही में हमने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के क्षेत्र में 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया है, इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण का लखनऊ से लाइव साइबर क्राइम और अवेयरनेस के बारे में देखा और सुना गया, इस अवसर पर साइबर क्राइम एक्सपर्ट रक्षित टंडन भी मौजूद रहें।

Read More नगर में होने वाले हिन्दू सम्मेलन को लेकर किया गया मंथन 

संबंधित समाचार