जिला कृषि अधिकारी ने कराया खरीफ फसल का आंकलन

जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में खरीफ फसलों के उत्पादन का सटीक आंकलन सुनिश्चित करने के लिए खेतों पर फसल कटाई प्रयोग जारी हैं।
नेशनल एक्सप्रेस/ ब्यूरो विपिन कुमार (फिरोजाबाद)। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में खरीफ फसलों के उत्पादन का सटीक आंकलन सुनिश्चित करने के लिए खेतों पर फसल कटाई प्रयोग जारी हैं। इसी क्रम में जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने सोमवार को तहसील जसराना के ग्राम अतुर्रा में पहुंचकर मक्का फसल की कटाई का प्रयोग कराया।
फसल आंकलन के दौरान राजस्व विभाग से कानूनगो नेत्रपाल सिंह, लेखपाल विनय यादव, फसल बीमा के जिला प्रबंधक रवि प्रताप सिंह, तहसील कॉर्डिनेटर गिरीश चंद्र यादव, ग्राम प्रधान एवं स्थानीय किसानगण उपस्थित रहे। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि फसल कटाई प्रयोग का उद्देश्य किसानों को वास्तविक उत्पादन के आधार पर उचित आंकलन और बीमा लाभ दिलाना है।
उन्होंने किसानों से खेतों में अपनाई जा रही आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी भी ली और उन्हें वैज्ञानिक तरीकों से खेती करने के लिए प्रेरित किया। स्थानीय किसानों ने बताया कि इस वर्ष मौसम अनुकूल रहने से मक्का की फसल की पैदावार बेहतर रही है, जिससे किसानों में खुशी का माहौल है।