समाज सेवी स्व. सुनील गर्ग को विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

आश्रम स्थापना से गांव का वातावरण भी आध्यात्मिक हो जाता है

केंद्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री आचार्य महेंद्र भाई ने कहा कि हमारे पूर्व में किए गए पुण्य कर्मों के कारण ईश्वर की न्याय व्यवस्था में यह मानव शरीर मिलता है।प्रभु की कृपा से हर 4-5-6 सेकण्ड में आने-जाने वाली साँस से यह शरीर गतिशील रहता है।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, गाजियाबाद। रविवार को आर्य केन्द्रीय सभा महानगर गाजियाबाद के पूर्व प्रधान स्व. सुनील कुमार गर्ग निधन गत 27 नवंबर 2025 को हो गया था,उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु परिवार की और से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन मिलन बैंकेट हाल के एफ -18, कवि नगर में किया गया, जहाँ विभिन्न संगठनों के अधिकारिओं ने अपने विचारों के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

केंद्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री आचार्य महेंद्र भाई ने कहा कि हमारे पूर्व में किए गए पुण्य कर्मों के कारण ईश्वर की न्याय व्यवस्था में यह मानव शरीर मिलता है।प्रभु की कृपा से हर 4-5-6 सेकण्ड में आने-जाने वाली साँस से यह शरीर गतिशील रहता है। श्वासों का आना-जाना मनुष्य के वश में नहीं है और न ही वह इसे दो मिनट तक भी अपने अधीन कर सकता है।इन श्वासों के कारण ही यह शरीर है, शरीर से ही सभी सम्बन्ध बने हैं, शरीर के लिए ही ईश्वर ने सभी साधन दिये हैं परन्तु श्वास के जाते ही सब कुछ छूट जाता है।

इन श्वासों पर केवल और केवल परम पिता परमात्मा का ही अधिकार है।जब मनुष्य यह जान लेता है तब ईश्वर के प्रति समर्पित होकर अपने भीतर के सभी विकार अर्थात् काम,क्रोध, लोभ,मोह,ईर्ष्या,राग-द्वेष आदि को छोड़ कर चिन्तन करता है कि "मैं कौन हूँ"।तब वह जान जाता है कि "मैं चेतन अमर आत्मा हूँ और यह शरीर ईश्वर का दिया हुआ अनुपम यन्त्र है और सभी साधन हमारे कल्याण के लिए ईश्वर ने प्रदान किये हैं। आर्य केन्द्रीय सभा गाजियाबाद के पूर्व प्रधान व उद्योगपति स्मृति शेष स्वर्गीय श्री सुनील कुमार गर्ग जी ने जीवन के इस सार को बहुत नजदीकी से समझा और जीवन में "मानव संस्कार केन्द्र" से जुड़ कर उसे सार्थक भी किया।परम पिता परमात्मा इस दिव्यात्मा को अपनी शरण में लेकर सद्गति प्रदान करें और सभी पारिवारिक सदस्यों व शुभ चिन्तकों को इस बिछोह को सहन करने की अपार शक्ति-बुद्धि-धैर्य प्रदान करें।

मंच संचालक योगी प्रवीण आर्य ने भजन के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित किये और कहा कि किसी अपने को खोने का दर्द शब्दों में बयान करना आसान नहीं है।यह एक ऐसा घाव है जो बाहर से दिखाई नहीं देता, लेकिन अंदर से व्यक्ति को तोड़ देता है। अक्सर लोग ऐसे बर्ताव करते हैं,जैसे उन्हें किसी के जाने पर ज्यादा अहसास नहीं हुआ है,लेकिन हम लाख कोशिश करें, उनकी गैरमौजूदगी का एहसास हर पल दिल में रहता है।

Read More विल्सोनिया कॉलेज में सीनियर स्पोर्ट्स डे का ऊर्जावान उत्सव, खेल भावना का निखार

श्रीमती ईक्षा श्रीवास्तव एवं श्री पंकज श्रीवास्तव ने भजनों के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Read More चेकिंग अभियान में 10 अवैध वेंडर धराए, आरपीएफ के सुपुर्द

सेवा सदन के महामंत्री मंगल सिंह चौधरी ने कहा कि जब अपने प्रिय इस दुनिया को छोड़कर चले जाते हैं तो उनकी कमी जिंदगी भर रहती है। यह एक दुःख की घड़ी होती है जिसमें परिवार और खुद पर धीरज रखने की आवश्यकता होती है।मृत्यु सत्य है और शरीर नश्वर है,यह जानते हुए भी अपनों के जाने का दुःख होता है,हमें ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए कि दिवंगत आत्मा को शांति और मोक्ष प्रदान करें।

Read More नारखी ब्लॉक में एसडीएम ने किया एसआईआर जागरूकता अभियान

इस अवसर मानव संस्कार केन्द्र, केन्द्रीय आर्य युवक परिषद्,आर्य समाज, धर्म यात्रा महासंघ,सेवा भारती मेरठ प्रान्त एवं महानगर गाजियाबाद,राज पाल सिंह जन कल्याण समिति आदि संगठनों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किये।तथा सर्वश्री अर्पित चड्डा,जय प्रकाश क्षेत्रीय प्रचारक आर एस एस, अश्वनी बत्रा, राज कुमार शास्त्री, एम सी गोड़ ने भी अपने विचारों के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

संबंधित समाचार