टूंडला में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

नगर टूंडला में बुधवार दोपहर करीब 1 बजे टूंडला रेलवे कॉलोनी स्थित रेस्ट कैंप के क्वार्टर संख्या 433 में उस वक्त हड़कंप मच गया।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद (रामपाल चौधरी)। नगर टूंडला में बुधवार दोपहर करीब 1 बजे टूंडला रेलवे कॉलोनी स्थित रेस्ट कैंप के क्वार्टर संख्या 433 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 30 वर्षीय नीतू चाहर, पत्नी धर्मेन्द्र (रेलवे कर्मचारी), ने अपने आवास पर फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर थाना टूंडला पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ की।

बताया गया कि मृतका की वर्ष 2017 में धर्मेन्द्र से शादी हुई थी। धर्मेन्द्र वर्तमान में कानपुर जनपद में रेलवे में सीआईटी के पद पर कार्यरत हैं।प्राथमिक जांच में गृह कलह के चलते आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल व्याप्त है।

संबंधित समाचार