जसराना के नगला जाट में 'रेनेसां इंटरनेशनल स्कूल' का भव्य भूमि पूजन संपन्न
क्षेत्र के शैक्षिक विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से ग्राम नगला जाट में 'रेनेसां इंटरनेशनल स्कूल' के भव्य परिसर का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ।
नेशनल एक्सप्रेस, जसराना। क्षेत्र के शैक्षिक विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से ग्राम नगला जाट में 'रेनेसां इंटरनेशनल स्कूल' के भव्य परिसर का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विद्यालय के संस्थापक प्रिय बबलू राजपूत द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बताया गया कि आने वाले समय में यह विद्यालय सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक भव्य और सुरक्षित परिसर में संचालित होगा।
इस संस्थान का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को विश्वस्तरीय और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल और सशक्त बन सके।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जसराना के पूर्व विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी एवं मुकेश प्रधान शामिल हुए। पूर्व विधायक ने विश्वास जताया कि यह स्कूल क्षेत्र के छात्रों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय लिखेगा । भूमि पूजन के इस शुभ अवसर पर दामोदर सिंह प्रधान, रामबाबू प्रधान, गौरव डीलर , ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह प्रधान, आलोक कुमार क्षेत्र पंचायत सदस्य , जितेंद्र सिंह लोधी, अमलेश लोधी मंडल अध्यक्ष, राजीव प्रधान प्रतिनिधि, अनूप मिश्रा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

