फजलगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 वारंटी अपराधी धराए

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

फजलगंज थानाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

नेशनल एक्सप्रेस, कानपुर। फजलगंज थानाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थानाध्यक्ष की अगुवाई में पुलिस टीम ने एक साथ आठ वारंटी अपराधियों को गिरफ्तार कर कानपुर पुलिस की सक्रियता का उदाहरण पेश किया है। गिरफ्तार किए गए एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्तों में पंकज कश्यप, अजय, रमेश कुमार, मनीष, काका उर्फ विशाल, अन्नू कुमार विश्वकर्मा, सुरेश उर्फ बऊवा और पिंकू श्रीवास्तव शामिल हैं।

पुलिस ने सभी अभियुक्तों को अलग-अलग स्थानों से दबोचने में सफलता पाई।थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि सभी अभियुक्तों के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी थे। गिरफ्तारी के बाद सभी को विधिक कार्यवाही पूरी कर न्यायालय भेजा गया है।

इस अभियान में उप निरीक्षक पंकज कुमार, कविंद्र खटाना, विवेक चौधरी, भारती, संजय कुमार मौर्य, अजय कुमार, लक्ष्मी नारायण, अंकुश अग्रवाल, विजय शंकर और कांस्टेबल कार्तिक की भूमिका अहम रही।स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस मुस्तैदी और टीमवर्क की सराहना की है। लगातार हो रही कार्रवाई से अपराधियों में खौफ और कानून-व्यवस्था पर लोगों का भरोसा बढ़ा है।

संबंधित समाचार