फर्जी मार्कशीट देकर हड़पे लाखों रुपए, पिता-पुत्र सहित चार पर मुकदमा

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल मुरादाबाद के निर्देश पर पुलिस ने बीएससी नर्सिंग कोर्स में दाखिला दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी और फर्जी डिग्री देने वाले गैंग पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल मुरादाबाद के निर्देश पर पुलिस ने बीएससी नर्सिंग कोर्स में दाखिला दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी और फर्जी डिग्री देने वाले गैंग पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। शिकायत के आधार पर भोजपुर थाना पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार लोगों को नामजद किया है।

गांव बीजना निवासी शिकायतकर्ता शिव ओम के अनुसार 2023 में रिश्तेदार अमरनाथ निवासी लालपुर मूंढापांडे ने उन्हें बीएससी नर्सिंग कराने का लालच दिया। उसके साथ राजेश कुमार ,सिरसखेड़ा, मूंढापांडे और मुरशद,हसन सुमाली, स्वार रामपुर भी शामिल थे। तीनों ने दावा किया कि वे राजीव गांधी यूनिवर्सिटी एंड हेल्थ सेंटर, बेंगलुरु से कोर्स करवाएंगे।

भरोसा जीतकर उन्होंने लगभग 5 लाख 99 हजार रुपये ऐंठ लिए। कुछ समय बाद राजेश ने यूनिवर्सिटी की बताकर डिग्री सौंप दी, लेकिन यूपी में रजिस्ट्रेशन के दौरान यह फर्जी निकली। शिकायत करने पर राजेश और मुरशद ने 3 लाख का चेक दिया, जो बैंक में बाउंस हो गया।

रकम वापस मांगने पर राजेश, उसके पिता वीर सिंह, अमरनाथ और मुरशद ने कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।भोजपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ ठगी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More नगर पंचायत भोजपुर में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ होली पर्व, पुलिस रही मुस्तैद 

संबंधित समाचार