BLO सर्वेश के परिजनों से मिलने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष, सरकार पर बोला हमला
कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय बीएलओ के परिवार से मिलने पहुंचे और शोक व्यक्त किया। केंद्र सरकार पर लोकतंत्र को कमज़ोर करने का आरोप लगाया।
नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय बीएलओ के परिवार से मिलने पहुंचे और शोक व्यक्त किया। केंद्र सरकार पर लोकतंत्र को कमज़ोर करने का आरोप लगाया। गुरुवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय मुरादाबाद दौरे पर पहुंचे। अपने समय अनुसार ठीक दोपहर 2 बजे BLO स्वर्गीय सर्वेश के परिजनों से मिलने उनके गांव बहेड़ी ब्रह्मनान पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार वालों से मुलाकात कर कांग्रेस पार्टी की ओर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

अजय राय ने SIR कार्य के दवाब के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले बी.एल.ओ. अध्यापक स्वर्गीय सर्वेश सिंह के निवास स्थान थाना भोजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित ग्राम बहेड़ी में पहुंचकर परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की, उन्होंने मृतक सर्वेश की पत्नि को नोकरी और चारों लड़कियों की शिक्षा का खर्च की सरकार से मांग की पूरी इस अवसर पर महानगर कांग्रेस के पदाधिकारीगण, सदस्यगण,वरिष्ठ नेता, सभी पार्षदगण, ब्लॉक अध्यक्षगण, मण्डल अध्यक्षगण,वार्ड अध्यक्षगण, फ्रंटल प्रकोष्ठों के अध्यक्ष गण मौजूद रहे।

