राष्ट्रीय पुजारी परिषद के आव्हान पर शहर के मंदिरों पर सुन्दर काण्ड पाठ, महाआरती एवं दीपोत्सव

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

राष्ट्र के गौरवशाली दिन को यादगार बना ने के लिए शहर के 101 मंदिरों पर सुन्दर काण्ड पाठ ,सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, महाआरती एवं दीपोत्सव आदि कार्यक्रम शहर के  अनेकों अनेक मंदिरों पर भव्यता के साथ आयोजित कर सनातन धर्म में नया उत्साह भरा।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। मंगलवार को राष्ट्रीय पुजारी परिषद के आव्हान पर प्रभु श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य, दिव्य अद्भुत स्वर्णिम छटा बिखेरता श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा धर्म ध्वजा पुर्नस्थापना कर देश का गौरव और सम्मान को शिखर पहुंचा है, देश के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है। राष्ट्र के गौरवशाली दिन को यादगार बना ने के लिए शहर के 101 मंदिरों पर सुन्दर काण्ड पाठ ,सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, महाआरती एवं दीपोत्सव आदि कार्यक्रम शहर के  अनेकों अनेक मंदिरों पर भव्यता के साथ आयोजित कर सनातन धर्म में नया उत्साह भरा। प्रभु श्री राम का मंदिर का निर्माण पूर्ण होने पर धर्म ध्वजा का ध्वजारोहण होने पर पर सभी राम भक्तों को शुभकामनाएं और बधाइयां देकर कार्यक्रमों को सफल बनाया।

मुख्य कार्यक्रम प्राचीन हनुमान मंदिर पान दरीबा पर राष्ट्रीय पुजारी परिषद के संस्थापक श्याम कृष्ण रस्तौगी, पंडित प्रवीन शर्मा, पंडित कार्तिक शर्मा पंडित सुबोध शर्मा के नेतृत्व में,महाकालेश्वर बालाजी घाम सम्राट अशोक नगर पर पर महानगर संत महामंडलेश्वर स्वामी संजयनंद गिरी जी महाराज सेवक आराधना अग्रवाल के नेतृत्व में, माता मंदिर लाइन पार पर पंडित नवल स्वरूप अवस्थी,दिनेश सैनी पुजारी राजू सैनी के नेतृत्व में, सनातन धर्म मंदिर मिलन बिहार पर सावित्री शर्मा अर्पित शर्मा पंडित मयंक जोशी के नेतृत्व में श्री काली माता मंदिर लालबाग पर पर महंत सज्जन गिरी जी महाराज पंडित काशीराम तिवारी पंडित विशाल शर्मा के नेतृत्व में, श्री काली माता मंदिर देहरी गांव पर महंत राघव दास जी ,पुजारी महेंद्र के नेतृत्व में, ऋणमुक्तेश्वर मन्दिर मधुर कॉलोनी पीतल बस्ती पर पर पुजारी भारत जी पंडित विनोद शर्मा के नेतृत्व में श्री राम गंगा गौशाला कानून गोयन पर आचार्य पंडित विनीत शर्मा। 

अनुज राजपूत के नेतृत्व में ,श्री बालाजी दरबार होली का मैदान कटघर पर साध्वी राघवेंद्री जी महाराज पंडित प्रदीप ओझा के नेतृत्व में, शिव मंदिर पटपट सराय पर पंडित तेज नारायण मिश्रा एवं आचार्य कामेश्वर  मिश्रा के नेतृत्व में,सीता राम मंदिर मौहल्ला गुजराती पर पंडित हरि कृष्ण दुबे  पंडित सतीश चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में ,चौरासी घन्टा मन्दिर दीवान का बाजार पर पंडित आशीष शर्मा के नेतृत्व में श्री शिव रामगंगा मंदिर घाट अटल घाट पर पंडित मनमोहन शर्मा पंडित अमन शर्मा के नेतृत्व में , शक्ति लोक शिवालय लोको सेट पर पंडित सतीश खंडूरी पंडित शिवकुमार के नेतृत्व में, नारायण मंदिर लाजपत नगर पर पुजारी प्रदीक शर्मा आचार्य मुकुल शास्त्री कें नेतृत्व में, शिव दुर्गा मंदिर कंजीरी सराय पर पंडित रमेश चंद शर्मा के नेतृत्व में, मेहंदीपुर बालाजी धाम राफतपुरा पर महंत राजू दास के नेतृत्व में, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ महा आरती एवं प्रसाद वितरण प्रभु श्री राम के मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर हुए ध्वजारोहण कार्यक्रम बधाई और शुभकामनाएं सभी राम भक्तों को दी गई।

संबंधित समाचार