राजकीय महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर परामर्श सत्र का आयोजन 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

शनिवार को राजकीय महाविद्यालय भोजपुर मुरादाबाद में प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेस 5.0 कार्यक्रम के अंतर्गत एक परामर्श सत्र का आयोजन किया गया।

 नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। शनिवार को राजकीय महाविद्यालय भोजपुर मुरादाबाद में प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेस 5.0 कार्यक्रम के अंतर्गत एक परामर्श सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें मनोवैज्ञानिक विषय के डॉ. अमित कुमार ने छात्र,छात्राओं की मनोवैज्ञानिक समस्याओं एवं मानसिक स्थितियों को जानने का प्रयास किया।

 प्रत्येक शनिवार को महाविद्यालय के मनोवैज्ञानिक विषय के प्रोफेसर डॉ. अमित कुमार द्वारा उक्त परामर्श सत्र का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम का संचालन मिशन शक्ति प्रभारी डॉक्टर पूजा निर्माणिया ने किया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्री सचिन अग्रवाल ने दिया।

संबंधित समाचार