53वीं बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में प्रतिभागियों ने प्रस्तुत किए माॅडल

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

चित्रगुप्त इंटर कॉलेज मुरादाबाद में मंडल स्तरीय 53वीं बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के दूसरे दिन बिजनौर और संभल के प्रतिभागियों ने अपने मॉडल के माध्यम से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद। चित्रगुप्त इंटर कॉलेज मुरादाबाद में मंडल स्तरीय 53वीं बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के दूसरे दिन बिजनौर और संभल के प्रतिभागियों ने अपने मॉडल के माध्यम से सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर सुदेश भटनागर द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर सुदेश भटनागर ने अपने उद्बोधन के माध्यम से छात्रों को विज्ञान के प्रति जागरूक किया और विज्ञान के क्षेत्र में उनको सराहनीय योगदान के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने निर्णायक मंडल के सदस्यों को पुष्प गुच्छ देकर और बैज लगाकर सम्मानित किया। बिजनौर और संभल जनपद के 57 प्रतिभागियों ने अपने विज्ञान मॉडलों के द्वारा प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनी के परिणाम की घोषणा एवं समापन बुधवार को होगा। प्रदर्शनी के मुख्य विषय विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के स्टेम पर आधारित मॉडलों का निर्णायक मंडल के सदस्य वीरेश कुमार (गणित विभाग ), डॉ. मधुसूदन यादव (रसायन विज्ञान विभाग) हिंदू कॉलेज मुरादाबाद से और डॉक्टर राजीव कुमार ( भौतिक विज्ञान) विभाग के जी के कॉलेज मुरादाबाद ने निरीक्षण किया।

कार्यक्रम का संचालन विज्ञान प्रभारी नरेंद्र सिंह ने किया। विज्ञान की नोडल बबीता मेहरोत्रा जी ने प्रदर्शनी के संचालन में अपना सहयोग किया। प्रदर्शनी में छात्र एवं छात्राओं ने सात उप विषयों चिरस्थाई कृषि, कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प, हरित ऊर्जा, उभरती प्रौद्योगिकी, मनोरंजन गणितीय मॉडलिंग, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, जल संरक्षण एवं प्रबंधन पर आधारित विज्ञान मॉडल बनाएं। मोहम्मद शारिब, अनुज त्यागी, विशाल अग्रवाल, नितिन कुमार, अनिल कुमार, जितेंद्र सिंह और विद्यालय के वरिष्ठ लिपिक श्री पंकज कुमार शर्मा जी ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

संबंधित समाचार