महिला सशक्तिकरण : एसपी देहात ने IFTM यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं से किया संवाद
शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह मुरादाबाद ने IFTM यूनिवर्सिटी में आयोजित मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत “महिला सशक्तिकरण” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह मुरादाबाद ने IFTM यूनिवर्सिटी में आयोजित मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत “महिला सशक्तिकरण” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। एसपी ग्रामीण ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित करते हुए उनके प्रश्नों के उत्तर दिए।
साथ ही मिशन शक्ति के विभिन्न पहलुओं, महिलाओं की सुरक्षा, कानून संबंधी जानकारी तथा आत्मनिर्भरता के महत्व पर विस्तृत रूप से चर्चा की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को जागरूक रहते हुए समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण का स्वागत कर उनके संबोधन को छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, प्राध्यापक व अधिकारीगण उपस्थित रहे।

