राष्ट्रीय कवि संगम की हाथरस कार्यकारिणी का पुनर्गठन
राष्ट्रीय कवि संगम की हाथरस जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन ब्रज प्रांत प्रभारी आशु कवि अनिल बौहरे द्वारा किया गया।
नेशनल एक्सप्रेस, हाथरस। राष्ट्रीय कवि संगम की हाथरस जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन ब्रज प्रांत प्रभारी आशु कवि अनिल बौहरे द्वारा किया गया। नई कार्यकारिणी में डा. भरत यादव को जिलाध्यक्ष, मनु दीक्षित मनु को प्रभारी, विद्यासागर विकल को उपाध्यक्ष, मीरा दीक्षित को महामंत्री, रितु गौतम एडवोकेट को प्रवक्ता, प्रियांशी बार्ष्णेय को कोषाध्यक्ष, रूबी बार्ष्णेय को मंत्री, डिम्पल बार्ष्णेय को संगठन मंत्री, श्वैता बार्ष्णेय और पारुल अग्रवाल को सह मंत्री तथा ग़ाफ़िल स्वामी को प्रचारक बनाया गया है।
कार्यकारिणी सदस्यों में चांद हुसैन चांद, उन्नति भारद्वाज, जय प्रकाश पचौरी, प्रमोद बिषधर, उमेश जादौन अंगारक और हरिभान सिंह शामिल हैं। विशिष्ट आमंत्रित सलाहकारों में प्रेम सिंह एडवोकेट, डा. जितेन्द्र शर्मा, चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य और चेतन उपाध्याय के नाम शामिल हैं।

