एसआईआर किसी को परेशान करने के लिए नहीं है: रजनीकांत माहेश्वरी

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठनात्मक ढांचे को और सुदृढ़ करने तथा मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को रफ्तार देने के उद्देश्य से एक बैठक का आयोजन किया।

नेशनल एक्सप्रेस, जसराना। विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठनात्मक ढांचे को और सुदृढ़ करने तथा मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को रफ्तार देने के उद्देश्य से एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में कार्यकर्ताओं से एसआईआर के दौरान सक्रिय रहने को कहा गया। इस दौरान कहा कि एसआईआर किसी को परेशान करने के लिए नहीं है।

बैठक में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एसआईआर प्रक्रिया पूरी तरह से मतदाता सूची को शुद्ध करने के लिए हैं। गलत वोटर्स का नाम हटाने एवं सही वोटर्स को जोडने के लिए प्रक्रिया चुनाव आयोग द्वारा कराई जा रही है। चुनाव आयोग का उद्देशय किसी को परेशान करना नहीं है।

जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह एवं आगरा के पूर्व जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा ने कहा विशेष पुनरीक्षण अभियान एसआईआर में हर कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने बूथ स्तर पर टीमों को मजबूत करते हुए नए मतदाताओं को जोड़ने और पुरानी त्रुटियों को दूर करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख रुप से पूर्व विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष मानवेंद्र लोधी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, अमलेंद्र लोधी, नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार