हैदराबाद गर्मजोशी और गर्व के साथ मेसी की मेजबानी के लिए तैयार: सीएम रेवंत रेड्डी
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को कहा कि वह अगले महीने 'गोट टूर टू इंडिया 2025' में अर्जेंटीना के फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेसी का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।
हैदराबाद, भाषा। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को कहा कि वह अगले महीने 'गोट टूर टू इंडिया 2025' में अर्जेंटीना के फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेसी का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। रेड्डी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "मैं 13 दिसंबर को हैदराबाद में जी.ओ.ए.टी. लियोनेल मेसी का स्वागत और मेजबानी करने के लिए उत्सुक हूं। यह हमारे शहर और हर फुटबॉल प्रशंसक के लिए एक रोमांचक क्षण है।
जिसने हमारी धरती पर आप जैसे दिग्गज को देखने का सपना देखा है।" विश्व कप विजेता कप्तान पहले कोलकाता जायेंगे और उसके बाद वह हैदराबाद में होंगे। इसके बाद वह मुंबई और नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां उनके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने की उम्मीद है।

