चुनाव के नजदीक ही ऐसे हादसे क्यों होते हैं?: दिल्ली धमाके पर हिमाचल के मंत्री

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

दिल्ली के लाल किला क्षेत्र के पास हुए धमाके में 12 लोगों की मौत के एक दिन बाद हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंगलवार को कहा कि उन्हें यह समझ नहीं आता।

शिमला, भाषा। दिल्ली के लाल किला क्षेत्र के पास हुए धमाके में 12 लोगों की मौत के एक दिन बाद हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंगलवार को कहा कि उन्हें यह समझ नहीं आता कि चुनाव नजदीक आने पर ही ऐसे हादसे क्यों होते हैं।नेगी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भूटान यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश में जब भी कोई संकट आता है, प्रधानमंत्री विदेश में होते हैं।”

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने ने कहा, “मैं समझ नहीं पा रहा कि जब-जब चुनाव आते हैं, तभी इस तरह की घटनाएं क्यों होती हैं।”नेगी ने कहा कि आपने देखा होगा जब पुलवामा की घटना हुई थी, तब चुनाव की चर्चा चल रही थी। पहलगाम हमला भी ऐसे ही समय हुआ था और इस बार बिहार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।

ज्ञात हो कि फरवरी 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हुए थे, तब लोकसभा चुनाव कुछ ही महीने दूर थे।

इसी वर्ष अप्रैल में पहलगाम के एक पर्यटन स्थल पर हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। यह 2019 के बाद कश्मीर घाटी में सबसे घातक हमला था।

Read More नीतीश कुमार के बेटे निशांत का राजनीति में कदम रखना तय, जद(यू) जल्द करेगी औपचारिक घोषणा

हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष की बरसात से हुई तबाही के बाद राहत एवं पुनर्वास कार्यों पर बोलते हुए नेगी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दो महीने पहले राज्य के लिए 1,500 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की थी लेकिन यदि मदद समय पर न पहुंचे तो उसका कोई अर्थ नहीं रह जाता।

Read More प्रधानमंत्री मोदी का उद्योग जगत से निवेश बढ़ाने, शोध पर अधिक खर्च करने का आह्वान

संबंधित समाचार