अज्ञात वाहन की टक्कर से भाई को दूज करने जा रही महिला की हुई मौत

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

गुरुवार को भैयादूज के अवसर पर जनपद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के ग्राम धातरी में भाई दूज का पर्व मनाने मायके आई एक महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, सिरसागंज (विपिन कुमार)। गुरुवार को भैयादूज के अवसर पर जनपद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के ग्राम धातरी में भाई दूज का पर्व मनाने मायके आई एक महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, घायल महिला की पहचान शकुंतला देवी के रूप में हुई है।

वह फिरोजाबाद से अपने मायके धातरी आई थीं। शकुंतला ऑटो से उतरकर सड़क पार कर रहीं थी तभी सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शकुंतला देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गईं।हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और घायल शकुंतला देवी को तुरंत निकटवर्ती अस्पताल ले गए।

वहीं टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायल महिला के भतीजे अमित सैनी ने बताया कि उनकी बुआ शकुंतला देवी सड़क पार कर रही थीं, तभी एक वाहन ने उन्हें टक्कर मारी और भाग गया। परिजनों ने बताया कि शकुंतला देवी भाई दूज के लिए फिरोजाबाद से धातरी आई थीं और उनकी हालत बहुत गंभीर है।

वहीं कुछ देर बाद मिली जानकारी के अनुसार चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया । वहीं इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सिरसागंज वैभव सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मृत्यु हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Read More औद्योगिक विकास और आर्थिक उन्नयन के नित नए आयाम गढ़ रहा उत्तर प्रदेश : नन्दी