12 दिसंबर को रामदरबार मंदिर में दिव्य सीताराम विवाह महोत्सव

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

नवग्रह मंदिर से भव्य बारात, जनकपुरी में होगी वैदिक विधि से परिणय रस्म।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, हाथरस। रामदरबार प्रभात फेरी संकीर्तन मंडल एवं रामदरबार प्रबंधक समिति के तत्वाधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 12 दिसंबर 2025, शुक्रवार को रामदरबार मंदिर रामचौक में भव्य और दिव्य श्री जनकपुरी सजाई जाएगी, जहाँ वैदिक विधान से सीताराम विवाह महोत्सव सांयकाल गोधूलि बेला में आयोजित किया जाएगा।

अलीगढ़ रोड स्थित नवग्रह मंदिर अवधपुरी के रूप में सजाया जाएगा, जहाँ से राम, भरत, लखन और शत्रुधन चार घोड़ों पर सजे धजे, बैंड-बाजे और आकर्षक झांकियों के साथ जनकपुरी के लिए प्रस्थान करेंगे।

पत्रकार वार्ता में मंदिर प्रबंधक मनोज बुटिया ने बताया कि उनके पिता कैलाशचंद्र बुटिया इस आयोजन की परंपरा को बड़े उत्साह से निभाते थे। इसी प्रेरणा से परिवार हर वर्ष इस विवाह महोत्सव को भव्य स्वरूप देता है। इस अवसर पर एक या दो ब्राह्मण बालिकाओं का वास्तविक विवाह भी सीताराम कृपा से संपन्न कराया जाता है। पिछले वर्षों में जिन कन्याओं का विवाह यहां हुआ, वे आज सुखी और संपन्न जीवन जी रही हैं। इस वर्ष भी एक कन्या का वास्तविक विवाह होगा।

मनोज बुटिया व सहयोगियों ने शहर में भ्रमण कर लोगों को बारात में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। बारात में शामिल होने के लिए विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, वकीलों, पत्रकारों और विभागीय अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

Read More आधार कार्ड के अभाव में परीक्षा से रोके गए छात्र

रामदरबार प्रभात फेरी संकीर्तन मंडल ने अधिक से अधिक लोगों से नवग्रह मंदिर से सांय 4 बजे निकलने वाली श्री राम बारात में सम्मिलित होने की अपील की है।

Read More मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई आयोजित

पत्रकार वार्ता में मनोज बुटिया, दीपक बुटिया, संजीव बुटिया, सजल बुटिया, अचल बुटिया, राकेश वर्मा, दुर्गेश वार्ष्णेय, पंडित दिनेश गुरु, मीडिया प्रभारी राजू शर्मा, अनिल शर्मा, अनूप अग्रवाल, उदय, अजय कुलश्रेष्ठ, अभय अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, राकेश बुटिया, सीताराम, उमेश शर्मा, पवन सारस्वत, गोविंद, पंडित भोले, शंकर शर्मा, मुकेश शर्मा, मनीष मित्तल, बाल गोविंद, श्रवण पंडित, बालगोविंद, रवि, विशाल अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, सुनील बंसल आदि उपस्थित रहे।

Read More फिरोजाबाद के आदित्य गुर्जर का शानदार प्रदर्शन, कांस्य पदक जीता 

संबंधित समाचार