बिहार में फिर से भाजपा सरकार बनने पर भाजपाइयों ने जताया हर्ष 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में बिहार में एक बार फिर एन डी ए की सरकार पूर्ण बहुमत से बनने पर भारत माता चौक पर मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम किया गया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, टूंडला। शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में बिहार में एक बार फिर एन डी ए की सरकार पूर्ण बहुमत से बनने पर भारत माता चौक पर मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम किया गया।कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई गई,उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर भारत माता चौक पर आतिशबाजी कर हर्षोल्लास के साथ बिहार की जीत का जश्न मनाया। 

बिहार की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं बिहार में एनडीए की सुनामी के पीछे अमित शाह का 'पंचतंत्र' बीजेपी के चाणक्‍य की चाल से महा गठबंधन चारों खाने चित हो गई है।

एक बार फिर बिहार के वोटर्स ने स्पष्ट रूप से ये जनादेश देकर बता दिया है कि विपक्ष का प्रोपेगंडा अब नहीं चलेगा, परिणाम स्वरूप राष्ट्रवाद को समर्पित एन डी ए सरकार बिहार में पूर्ण जनादेश के साथ बनी है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष हनुमंत बघेल, चेयरमैन भवरसिंह ठेकेदार,मण्डल प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह,सचिन जैन,अनंत प्रताप सिंह, जुबिन भारद्वाज मुकेश धामा,पवन चक,राजन सिंह निषाद,विकास वाल्मीकि आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार