जमीन के रंजिश को लेकर दो सगे भाई, चाचा सहित पांच को पीटा, दस लोगो पर मुकदमा

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

नगर कोतवाली क्षेत्र के रानी बाजार में पुरानी जमीन के रंजिश को लेकर शंभू नाथ के घर पर एक दर्जन लोगों ने लाठी डंडा लोहे की रॉड से हमला कर के दो सगे भाई चाचा सहित पांच लोगों को मार पीट कर घायल कर दिया गया।

नेशनल एक्सप्रेस, गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के रानी बाजार में पुरानी जमीन के रंजिश को लेकर शंभू नाथ के घर पर एक दर्जन लोगों ने लाठी डंडा लोहे की रॉड से हमला कर के दो सगे भाई चाचा सहित पांच लोगों को मार पीट कर घायल कर दिया गया। इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के रानी बाजार बड़गांव निवासी शंभू नाथ पुत्र राम लाल ने बताया कि बृहस्पतिवार के दिन अशोक कुमार ओम प्रकाश राम प्रकाश पुत्र गण धन लाल रवि मोहित धुव पुत्र गण राम प्रकाश सहित एक दर्जन लोग उस के घर पर चढ़ लोहे की रॉड लाठी डंडा सरिया चाकू लेकर चढ़ आए।

उस के भाई उमा नाथ पुत्र शुभम दीपांशु पर लोहे की रॉड लाठी डंडा से हमला कर के मारने लगे। बचाने दौड़े गौरव शोभित को चाकू और बाट से हमला कर के मारा पीटा जिस से पांचों लोग बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में मेडिकल कॉलेज में लाकर भर्ती कराया गया।

 प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि शंभू नाथ की तहरीर पर अशोक कुमार ओम प्रकाश राम प्रकाश, रवि मोहित धुव खुशी मुस्कान मोहिनी रचना निवासी रानी बाजार बड़गांव के खिलाफ में। मार पीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।जिनकी गिरफ्तारी जल्द ही की जाएगी।

Read More अखिलेश ने लखनऊ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम के लिए लगायी गयी शर्तों पर उठाए सवाल

संबंधित समाचार