एम डी जैन इंटर कॉलेज में मनाया गया दीपावली मेला
नगर के विद्यालय श्री एमडी जैन इंटर कॉलेज में विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार जैन एवं प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में दीपावली मेला का आयोजन किया गया।
नेशनल एक्सप्रेस, सिरसागंज। नगर के विद्यालय श्री एमडी जैन इंटर कॉलेज में विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार जैन एवं प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में दीपावली मेला का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के प्राथमिक अनुभाग के नितिन जैन एवं माध्यमिक की मातृ शक्ति के मार्गदर्शन में बच्चों ने आकर्षक दीपकों को सजावट करके प्रदर्शित किया।
नीरज कुमार जैन ने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बच्चों के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अश्वनी कुमार जैन ने सभी बच्चों के दीपकों में किए गए कार्य की सराहना करते हुए सभी को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
सभी बच्चों के दीपकों का मूल्यांकन सत्यपाल सिंह, शैलेन्द्र कुमार जैन, सुकीर्ति चतुर्वेदी,साधना मोडवेल, प्रीती जैन, एवं सारिका कुलश्रेष्ठ द्वारा किया गया।
जिसमे प्राथमिक विभाग के सृस्टि, अंकित, आर्यिका, आलिया, पल्लवी एवं माध्यमिक विभाग की छवि, तान्या जैन, शिवांगी, आराध्या, नव्या, रिहान, पलक को सर्वश्रेष्ठ दीपक बनाने के लिए पुरस्कार प्रदान करके सम्मानित किया गया। इसी के साथ सभी 178 बच्चों को भी विद्यालय परिवार ने सम्मानित किया।

