तेज़ रफ़्तार का कहर: ट्रैक्टर गड्ढे में पलटा, चालक की मौत – एक गंभीर घायल

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एनएच-19 पर जरौली कट के पास उस समय हड़कंप मच गया जब ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर अचानक गड्ढे में जा गिरा।

नेशनल एक्सप्रेस, टूंडला। बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एनएच-19 पर जरौली कट के पास उस समय हड़कंप मच गया जब ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर अचानक गड्ढे में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर चालक ब्रज मोहन उर्फ़ बिरजू (55) निवासी बाघई की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मंगतराम सिंह (35) निवासी हरदोई गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार ब्रज मोहन ट्रैक्टर मय ट्रॉली पर सीमेंट बाउंड्री मटेरियल लेकर जरौली की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह जरौली कट के समीप पहुंचे, ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया।

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल मंगतराम को जिला अस्पताल फिरोजाबाद में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा हादसे संबंधी आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

संबंधित समाचार