स्वदेशी अपनाओ, आत्मनिर्भर भारत बना— व्यापार मंडल ने बाजार में किया जनजागरण अभियान 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष रामतीर्थ सिंह चक के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर के मुख्य बाजार में जाकर व्यापारियों और ग्राहकों से स्वदेशी वस्तुएं खरीदने का आग्रह किया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष रामतीर्थ सिंह चक के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर के मुख्य बाजार में जाकर व्यापारियों और ग्राहकों से स्वदेशी वस्तुएं खरीदने का आग्रह किया। यह अभियान आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाया गया।

इस दौरान नगर अध्यक्ष रामतीर्थ सिंह चक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत ने ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि अगर हमें भारत को आत्मनिर्भर बनाना है तो हमें स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना होगा।

देश में निर्मित उत्पादों की खरीद को बढ़ावा दें और ऑनलाइन खरीदारी पर पूर्णतः रोक लगाएं।रामतीर्थ सिंह चक ने आगे कहा कि नगर के स्थानीय व्यापारी हमेशा धार्मिक व सामाजिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर आर्थिक सहयोग करते हैं, इसलिए नगरवासियों का भी दायित्व है कि वे अपने ही स्थानीय दुकानदारों से खरीददारी करें, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके।

अभियान के दौरान नगर उपाध्यक्ष उमेश गुप्ता, महेश चंदानी, ललित जैन, तरुण शर्मा, कृष्ण हरेंद्रपाल सिंह, मोनू जैन, अवनीश जैन, आफताब कुरैशी, नसीम खान, अनिल गुप्ता, कुशाग्र कौशल, देवांशू प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Read More महिलाओं व लड़कियों पर अश्लील कमेन्ट तथा फब्तियाँ कसने वाले को जेल भेजा 

संबंधित समाचार