सड़क हादसा में बाइक सवार मां–बेटा घायल

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

थाना क्षेत्र टूण्डला के एनएच-19 महादेव कट के पास बुधवार दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार मां–बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। थाना क्षेत्र टूण्डला के एनएच-19 महादेव कट के पास बुधवार दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार मां–बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार अंशु पुत्र गिरेंद्र सिंह, निवासी नगला कलुआ, थाना पचौखरा, अपनी मां महावीरी देवी (52 वर्ष) को मोटरसाइकिल से आगरा ले जा रहे थे। दोपहर करीब 12:10 बजे आगरा की ओर जा रही क्रेटा कार (यूपी 84 एएल 2328) को पीछे से आ रही बस (यूपी 75 एटी 0470) ने जोरदार टक्कर मार दी।

 टक्कर लगते ही नियंत्रण खोने से क्रेटा कार मोटरसाइकिल से भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार अंशु और उनकी मां महावीरी देवी घायल हो गए। दोनों को मौके पर मौजूद लोगों की मदद से एफएच मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस ने बस को सर्विस रोड पर खड़ा कराया जबकि क्रेटा कार को चौकी एफएच में जमा कराया गया है। घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और परिजन अस्पताल पहुंच चुके हैं। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

संबंधित समाचार