ग्वाला धाम कॉलोनी पर चला विकास प्राधिकरण का बुल्डोजर
एटा रोड स्थित तिबरिया के पास केपी कोल्ड स्टोरेज के पीछे दखिनारा क्षेत्र में बनी ग्वाला धाम कॉलोनी पर मंगलवार दोपहर विकास प्राधिकरण का बुलडोज़र गरज उठा।
नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। एटा रोड स्थित तिबरिया के पास केपी कोल्ड स्टोरेज के पीछे दखिनारा क्षेत्र में बनी ग्वाला धाम कॉलोनी पर मंगलवार दोपहर विकास प्राधिकरण का बुलडोज़र गरज उठा। बिना नक्शा पास कराए की जा रही अवैध प्लाटिंग और निर्माण को प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया।
जानकारी के अनुसार पांच साझेदार—रामवीर सिंह, महावीर सिंह, संतोष, नरेंद्र कुमार और राजकुमार—द्वारा लगभग 13 बीघा भूमि पर सड़के बनाकर अवैध तरीके से प्लाटिंग की जा रही थी। विकास प्राधिकरण ने कई बार नोटिस जारी किए, लेकिन किसी भी पक्षकार ने जवाब नहीं दिया।
नोटिसों के बाद भी निर्माण जारी रहने पर कार्रवाई करते हुए प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची और कॉलोनी में बनी सड़कें, दीवारें एवं अन्य निर्माण ढहा दिए। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
संबंधित समाचार
टॉप न्यूज
मुजफ्फरनगर के चौधरी चरण सिंह स्टेडियम में विधायक खेल स्पर्धा का धमाल, युवाओं ने कुश्ती में दिखाया दम

