सोनू चौहान बने ठेका सफाई कर्मचारी संघ के महानगर अध्यक्ष

नगर निगम स्थित सफाई यूनियन कार्यालय पर शुक्रवार को आयोजित बैठक में उत्तर प्रदेश ठेका सफाई कर्मचारी संघ का विस्तार किया गया।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद।
बैठक में प्रांतीय महामंत्री योगेश सरन, महानगर अध्यक्ष बबलू गौतम, जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी, जिला अध्यक्ष (स्थायी कर्मचारी) जालम सिंह, सुरेश रही, महर्षि वाल्मीकि जयंती समिति अध्यक्ष पप्पू मोती, महानगर मंत्री पवनदीप चौहान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
इस दौरान अमर कपूर (सदस्य, उत्तर प्रदेश ठेका कर्मचारी संघ), लालता प्रसाद (भाजपा उपाध्यक्ष), निखिल कुमार (सदस्य, उत्तर प्रदेश कर्मचारी संघ) और विवेक कुमार (सदस्य, उत्तर प्रदेश ठेका कर्मचारी संघ) ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सर्वसम्मति से सोनू चौहान को महानगर अध्यक्ष घोषित किया गया। कार्यक्रम में कर्मचारियों ने नारे लगाते हुए संगठन की एकता और मजबूती पर जोर दिया।