इन्सपायर अवार्ड मानक योजना की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में पांच छात्र-छात्रा दिखाएंगे प्रतिभा
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार, राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान भारत सरकार एवं स्टार्टअप इण्डिया के तत्वाधान में आयोजित इन्सपायर अवार्ड मानक योजना की सत्र 2023-24 एवं 2024-25 की जनपद स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन
नेशनल एक्सप्रेस, सिरसागंज। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार, राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान भारत सरकार एवं स्टार्टअप इण्डिया के तत्वाधान में आयोजित इन्सपायर अवार्ड मानक योजना की सत्र 2023-24 एवं 2024-25 की जनपद स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद धीरेन्द्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय एवं जिला सह नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में किया गया था।
जिसमें जनपद फिरोजाबाद के सत्र 2024-25 में 05 विद्यार्थियों का चयन हुआ था। जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद धीरेन्द्र कुमार ने चयनित विद्यालयों के प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि वे अपने विद्यालय के प्रतिभागियों को मार्गदर्शक शिक्षक के साथ इन्सपायर अवार्ड मानक योजना की राज्य स्तरीय विज्ञान प्रोजेक्ट प्रदर्शन में दिनाँक 15 अक्टूबर 2025 को प्रातः 10 बजे लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट, रुचि खण्ड-1, शारदा नगर, बंगला बाजार रोड, लखनऊ में प्रतिभाग करें।
अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस प्रदर्शनी में जनपद की पांच प्रतिभाएं बेसिक शिक्षा विभाग से उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़ी वैशाल की छात्रा कु रागिनी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नगला बल्ल की छात्रा कु रिचा, श्री एम डी जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज के छात्र वाशु देव, डिवाइन इंटरनेशनल एकेडमी, सिरसागंज के छात्र अरुण प्रताप सिंह एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय उरमुरा के छात्र मयंक कुमार राज्य स्तरीय प्रदर्शनी लखनऊ में शामिल होगे।

