कानपुर साउथ में बजा डांडिया का डंका
स्टार फील्ड इवेंट मैनेजमेंट द्वारा डांडिया रास 2025 का सफल आयोजन कानपुर साउथ में किया गया कार्यक्रम की शुरुआत दुर्गा स्तुति से की गई।
कानपुर। स्टार फील्ड इवेंट मैनेजमेंट द्वारा डांडिया रास 2025 का सफल आयोजन कानपुर साउथ में किया गया कार्यक्रम की शुरुआत दुर्गा स्तुति से की गई। वही मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष/अध्यक्ष महिला कल्याण निगम उत्तर प्रदेश सरकार कमलावती सिंह ने कहा कि नवरात्रि में खेले जाने वाले गरबा और डांडिया के बिना नवरात्रि का त्योहार अधूरा माना जाता है इस तरह के आयोजन समाज में एक अच्छा संदेश देते हैं।
इस अवसर पर सैकड़ो से अधिक की संख्या में आये युवक,युवतिया एवं परिवार के बड़े बुजुर्गो ने जमकर डांडिया और गरबा का आनन्द लिया और जमकर थिरकते भी दिखे। कार्यक्रम में मशहूर एंकर अमित शर्मा ने अपनी सुरीली आवाज से एंकरिंग करके सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
नम्रता कपूर ने कहा भविष्य में इस तरह के आयोजन को कराने का वादा किया एवं संगीत के साथ स्वाद के दीवानों के लिए विभिन्न व्यंजनों वाले फूड स्टॉल भी लगाए गए जहां सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठाया वहीं कार्यक्रम के उपस्थित सभी लोगों ने इस आयोजन की प्रंशसा करी और मैनेजमेंट का धन्यवाद दिया। डांडिया नाइट्स के इस कार्यक्रम में स्टार फील्ड इवेंट मैनेजमेण्ट की टीम में नम्रता कपूर,गर्व कपूर,शाश्वत गुप्ता सहित आदि मौजूद रहे।

