डी जी कॉलेज में मिशन शक्ति-5.0 अभियान : महिला हेल्प डेस्क की स्थापना
दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज कानपुर में मिशनशक्ति 5.0 “नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन” के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मिशन शक्ति प्रभारी डॉ संगीता सिरोही के निर्देशन में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई।
नेशनल एक्सप्रेस, कानपुर। दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज कानपुर में मिशनशक्ति 5.0 “नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन” के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मिशन शक्ति प्रभारी डॉ संगीता सिरोही के निर्देशन में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई। जिसका उद्घाटन महाविद्यालय प्राचार्या प्रो वंदना निगम तथा निदेशक प्रो अर्चना वर्मा के द्वारा किया गया।
रोवर रेंजर सह प्रभारी डॉ श्वेता गोंड ने महिलाओं और बच्चियों/ छत्राओं के कल्याण हेतु चलाए जा रही विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों से छात्राओं को अवगत कराया।
जिनमें मुख्य रूप से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, वीमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा आदि से संबंधित जानकारियां दी गई।
उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय की 25 से अधिक छात्राएँ उपस्थिति रही तथा उन्होंने अपनी समस्याओं को डिसकस किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यालय अधीक्षक श्री कृष्णेन्द्र श्रीवास्तव तथा श्रीमती आकांक्षा अस्थाना का विशेष सहयोग रहा है।

