एसआरपी लिटिल स्टार स्कूल में नवरात्रि दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

शुक्लागंज उन्नाव राजधानी मार्ग अंबिकापुर में स्थित एसआरपी लिटिल स्टार स्कूल में नवरात्रि दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

कानपुर। शुक्लागंज उन्नाव राजधानी मार्ग अंबिकापुर में स्थित एसआरपी लिटिल स्टार स्कूल में नवरात्रि दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव केअवसर पर सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया साथ ही साथ बच्चों ने श्री राम मां सीता लक्ष्मण मां दुर्गा हनुमान व रावण की वेशभूषा में नजर आए। और बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया बच्चों द्वारा दी गई मनमोहक प्रस्तुति देख विद्यालय में उपस्थित सभी लोगों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। 

कार्यक्रम के अवसर पर प्रधानाचार्य स्वपना बसाख एवं प्रबंधिका वर्षा शुक्ला द्वारा संयुक्त रूप से बच्चों को त्योहारों के महत्व को समझाया और प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य रूप से रीना रागिनी सारिका पूनम दीपिका वैशाली श्रेया अंजलि मिताली जागृति मधु प्राची अमिता निशा अंजलि कनौजिया के साथ आदि शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

संबंधित समाचार