यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाही,577 वाहन चालकों के चालान तथा 75 हजार शमन शुल्क वसूला

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

यातायात माह नवम्बर के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुरादाबाद के निर्देशानुसार रविवार को प्रस्तावित कार्यक्रमानुसार यातायात पुलिस,थाना पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। यातायात माह नवम्बर के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुरादाबाद के निर्देशानुसार रविवार को प्रस्तावित कार्यक्रमानुसार यातायात पुलिस,थाना पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई।

यातायात पुलिस एवं थाना पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन के प्रति जागरूकता कार्यवाही का विवरण,यातायात पुलिस द्वारा समाज सेवी फाइनेस्को परिवार के सहयोग से नगर क्षेत्र में यातायात की दृष्टि से विभिन्न स्थान- नियामतपुर इकटोरिया टोल प्लाजा, जीरो पाइन्ट दलपतपुर, शेरूआ चौराहा, हरथला, पीवीआर चौराहा, कोठीवाल डेन्टल, किला तिराहा, तहसील तिराहा, पीली कोठी,महाराणा प्रताप चोक, काशीराम गेट, चौधरी चरण सिंह चोक, लाकडी तिराहा, जीरो पाइन्ट पाकबडा, सम्भल चौराहा, इम्पीरियल तिराहा, रोडवेज बस अड्डा, काशीपुर बस अड्डा, हनूमान मूर्ति, रामपुर दौराहा, कोहिनूर तिराहा, आजाद नगर, टीपी नगर, जामा मस्जिद आदि स्थानो पर लगभग 2800 छोटे-बडे वाहनों पर रेट्रोरिफ्लेक्टीव टेप लगाकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात जागरूकता सम्बन्धी बेनर के माध्यम से आम-जन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। प्रवर्तन यातायात माह के अन्तर्गत यातायात पुलिस एवं थाना पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरूद्ध निम्नलिखित कार्यवाही की गयी। वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग न करने वाले 577 वाहन चालकों के चालान किये गये।

वाहन चलाते समय सीट-वेल्ट का प्रयोग न करने वाले 23 वाहन चालकों के चालान किये गये। वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग करने वाले 15 वाहन चालकों के चालान किये गये। वाहन को ओवर स्पीड से चलाने वाले 9 वाहन चालकों के चालान किये गये। बिना वैध ड्राइविंग लाइसेन्स के वाहन चलाने वाले 53 वाहन चालकों के चालान किये गये।

Read More मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई अवैध प्लाटिंग ध्वस्तीकरण 

बिना वैध वायु,ध्वनि प्रदूषण सर्टिफिकेट के वाहन चलाने वाले 21 वाहन चालकों के चालान किये गये। वैध बीमा के विना वाहन चलाने वाले 03 वाहनों के चालान किये गये। दो-पहिया वाहन पर तीन सवारी चलने वाले 52 वाहन चालकों के चालान किये गये। नो-पार्किंग में खड़े 71 वाहनों के चालान किए गए। विभिन्न धाराओं में कुल 856 ई-चालान कर 75,000 शमन शुल्क वसूल किया गया।

Read More प्लेटफॉर्म पर लावारिस बैग से ‘दिल्ली ओनली सेल’ शराब बरामद

संबंधित समाचार