लोहिया मानव कल्याण ट्रस्ट द्वारा मानवता की रक्षा में निर्धनों को लिहाफ वितरण

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

कार्यक्रम में महानगर में मानवता की सच्ची सेवा में लगे राजेश भटनागर आर की टेक्ट, निर्यातक हेमंत जुनेजा, शताधिक रक्तदाता संजीव गोयल एवं लावारिशो मरीजों के इलाज कराने की सेवा करने वाले नीरज कुमार को सम्मानित किया गया।

नेशनल एक्सप्रेस संवाददाता, मुरादाबाद। नारायण कुमार लोहिया की स्मृति में लोहिया मानव कल्याण ट्रस्ट द्वारा आर्यन इंटरनेशनल स्कूल में आर्य समाज के माध्यम से 1000 लिहाफों का वितरण किया गया। आयोजन के प्रारंभ में पं लाल किशौर शास्त्री, भूपेंद्र शास्त्री एवं वीरेंद्र आर्य के पुरोहित्य विनय लोहिया-भारती लोहिया की यजमानी में वैदिक रीति से यज्ञ संपन्न कराया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक नगर रणविजय सिंह रहे।

कार्यक्रम में महानगर में मानवता की सच्ची सेवा में लगे राजेश भटनागर आर की टेक्ट, निर्यातक हेमंत जुनेजा, शताधिक रक्तदाता संजीव गोयल एवं लावारिशो मरीजों के इलाज कराने की सेवा करने वाले नीरज कुमार को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि, लोहिया परिवार की ओर से लिहाफ वितरण का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है लोहिया परिवार और आर्य समाज की यह सतत् सेवा सराहनीय है। विनय कुमार लोहिया ने बताया कि हमारे पिता नारायण कुमार लोहिया की प्रेरणा है जो आज हम सेवा में है। हमारा पूरा परिवार स्व पिता की प्रेरणाओं का ऋणि है।

ज्ञानेंद्र गांधी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन रमेश सिंह आर्य एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर विभौर लोहिया राहुल रस्तौगी,मेजर योगेश गुलेरिया, नितिन रस्तौगी, डाॅ. मंजू , जितेंद्र आर्य, प्रदीप विश्नोई, लोकेश आर्य यशपाल आर्य राकेश कुमार आर्य प्रभा आर्य, रमाशंकर आर्य,लक्ष्मी यादव,विनय गुलाटी , पार्षद गीता कौशिक, डा राममुनि, मयंक आर्य, संजीव वर्मा,रवि टंडन गरीमा सिंह, गीतांजलि पाण्डेय,रीतिक आर्य,पूनम शास्त्री, निर्मल आर्य विजय कौशिक उमेश आर्य वी के अग्रवाल,नीरज सोनी, निर्यातक प्रेमवीर सिंह, सुदेश आर्य, नरेश कुमार,उत्तम सिंह आर्य आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

संबंधित समाचार