वन संपदा को नुकसान तथा वन में आग लगाने के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

वादी मदन सिंह बीट प्रभारी रेंज ठाकुरद्वारा वन विभाग मुरादाबाद, मूल पता- बैंक कालौनी खुशहालपुर थाना मझौला जनपद मुरादाबाद ने अभियुक्तगण द्वारा सरकारी संपदा में अवैध रूप से अतिक्रमण करने, वन संपदा को नुकशान पहुँचाने

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, मुरादाबाद। वादी मदन सिंह बीट प्रभारी रेंज ठाकुरद्वारा वन विभाग मुरादाबाद, मूल पता- बैंक कालौनी खुशहालपुर थाना मझौला जनपद मुरादाबाद ने अभियुक्तगण द्वारा सरकारी संपदा में अवैध रूप से अतिक्रमण करने, वन संपदा को नुकशान पहुँचाने, वन्य जीव के प्राकृतवास को आग लगाकर नष्ट करने एवं वन्य जीव को मारने का प्रयास किये जाने व वन- विभाग की अभिरक्षा वाली भूमि पर लगे वृक्षारोपण का नाश करने के उद्देश्य से आग लगाकर नुकशान करने।

जिससे वन संपदा को क्षति होने के सम्बन्ध में थाना भगतपुर पर तहरीर दी, तहरीर के आधार पर थाना भगतपुर पर मुकदमा व वन्य जीव सरक्षंण पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण, कानून एवं शान्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे।

अभियान के अन्तर्गत रविवार को थाना भगतपुर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त के अभियुक्त शाहरूख खान पुत्र शकील अहमद निवासी ग्राम बुढानपुर अलीगंज थाना भगतपुर जनपद मुरादाबाद केसर प्रधान पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम बुढानपुर अलीगंज थाना भगतपुर जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार किया गया ।

अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तार अभियुक्त शाहरूख खान पुत्र शकील अहमद निवासी ग्राम बुढानपुर अलीगंज थाना भगतपुर जनपद मुरादाबाद ,केसर प्रधान पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम बुढानपुर अलीगंज थाना भगतपुर जनपद मुरादाबाद।

Read More सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश को देर से जागा परिवहन विभाग : ट्रक, बस, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों संग बैठक 

संबंधित समाचार