भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जन्म शताब्दी पर कार्यक्रम आयोजित
शनिवार को राजकीय महाविद्यालय भोजपुर मुरादाबाद में प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार की अध्यक्षता में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जन्म शताब्दी वर्ष एवं मिशन शक्ति अभियान फेस 5.0 के संयुक्त तत्वावधान में छात्र,छात्रों द्वारा कविता पाठ किया गया।
नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद। शनिवार को राजकीय महाविद्यालय भोजपुर मुरादाबाद में प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार की अध्यक्षता में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जन्म शताब्दी वर्ष एवं मिशन शक्ति अभियान फेस 5.0 के संयुक्त तत्वावधान में छात्र,छात्रों द्वारा कविता पाठ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ सरस्वती ने किया। कविता पाठ में बीए तृतीय सेमेस्टर के छात्र मोहम्मद अरबाज और बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा शमा परवीन ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की कविता का पाठ किया।
डॉ. मनोज कुमार पारस ने अटल बिहारी वाजपेई जी की रचना,मेरी 51 कविताओं की झुक नहीं सकते और मन का संतोष कविताओं का गायन किया। मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम में परामर्श सत्र का भी आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम प्रभारी डॉ. पूजा निर्माणियों ने छात्राओं से वार्तालाप कर उनकी सामाजिक,आर्थिक, मानसिक, शारीरिक समस्याओं के विषय में जानने का प्रयास किया।
तथा उन्हें उपरोक्त समस्याओं के प्रति जागरूक करते हुए यदि किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न हो तो उसके निवारण के विषय में जानकारी प्रदान की।श्री सचिन अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को खेलों के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में श्री ज्ञानेंद्र सिंह ने समस्त स्टाफ और छात्र,छात्राओं का धन्यवाद दिया।

