अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर वासित अली का भोजपुर दौरा, SIR प्रक्रिया पर जनचौपाल में दिया बड़ा बयान

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

कुंवर वासित अली ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि SIR प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है और इसका उद्देश्य नए मतदाताओं को जोड़ना है, न कि किसी का नाम सूची से हटाना। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल जनता को भ्रमित कर रहे हैं।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। मुरादाबाद के नगर पंचायत भोजपुर धर्मपुर में मंगलवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर वासित अली भोजपुर पहुंचे। यहाँ उन्होंने यूपी का डायरेक्टर सदस्य शराफत हुसैन के आवास पर जनचौपाल लगाकर क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद किया।

कुंवर वासित अली ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि SIR प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है और इसका उद्देश्य नए मतदाताओं को जोड़ना है, न कि किसी का नाम सूची से हटाना। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल जनता को भ्रमित कर रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि SIR अभियान के माध्यम से पात्र लोगों को उनके मताधिकार से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी अफवाह में न आएं और आवश्यक दस्तावेज़ उपलब्ध कराकर सहजता से अपनी प्रक्रियाएँ पूरी करें। उन्होने मदरसा आधुनिकीकरण योजना के बंद पर सपा और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जांच प्रकिया पूरी होने पर इसका पुन: अवलोकन किया जाएगा। इस अवसर पर कुंवर बासित अली प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष वसीम अली,डायरेक्टर शराफत हुसैन यूपीका,वली मुहम्मद जिला उपाध्यक्ष भारत किसान यूनियन,अलाउद्दीन अंसारी, जिला अध्यक्ष नसीम पाशा,मौ0 आकिल, मसीउल आजम,तालिब अंसारी आदि।

संबंधित समाचार