नोएडा : ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर साइबर अपराधियों ने सेवानिवृत्त शिक्षिका से 31 लाख रुपए ठगे

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

साइबर ठगों ने एक सेवानिवृत शिक्षिका को धन शोधन मामले में नाम आने का डर दिखाकर सात दिनों तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ रखा और डरा धमकाकर कथित तौर पर 31 लाख रुपये ठग लिये।

नोएडा, भाषा। साइबर ठगों ने एक सेवानिवृत शिक्षिका को धन शोधन मामले में नाम आने का डर दिखाकर सात दिनों तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ रखा और डरा धमकाकर कथित तौर पर 31 लाख रुपये ठग लिये। पुलिस ने यह जानकारी दी।साइबर अपराधियों ने खुद को पुलिस व प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अधिकारी बताकर लाखों रुपये ऐंठ लिये।

पीड़िता की शिकायत पर साइबर अपराध थाने में बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज किया गया।अपर पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) शैव्या गोयल ने बताया कि सेक्टर-100 में रहने वाली पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके पास 24 अक्टूबर की सुबह जालसाजों ने ट्राई कर्मचारी बनकर फोन किया और कहा कि दो घंटे में उनका सिम बंद हो जाएगा।

महिला ने कारण पूछा तो बताया कि उनके आधार कार्ड से दिल्ली के दरियागंज स्थित एक बैंक की शाखा में खाता खोला गया है और इसमें अवैध रुपये लेनदेन होने पर दरियागंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।

गोयल ने बताया कि कुछ देर बाद बुजुर्ग के पास ठगों ने दिल्ली पुलिस का अधिकारी बनकर वीडियो कॉल की और उनके खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज होने की जानकारी दी और उनसे लाखों रुपये ठग लिये।अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Read More केरल में पंचायत चुनाव में 90 साल का बुजुर्ग बना उम्मीदवार

‘डिजिटल अरेस्ट’ तेजी से बढ़ता साइबर अपराध है, जिसमें जालसाज ऑडियो या वीडियो कॉल पर खुद को कानून प्रवर्तन एजेंसियों, अदालत या सरकारी विभागों के कर्मचारी के रूप में पेश करके पीड़ितों को डराते-धमकाते हैं और उन पर रुपये देने का दबाव बनाते हैं।

Read More भारत ने चक्रवात प्रभावित श्रीलंका में एनडीआरएफ के 80 कर्मियों को तैनात किया

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश को देर से जागा परिवहन विभाग : ट्रक, बस, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों संग बैठक 
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा शुक्रवार को झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। वह देवघर में पार्टी की राज्य इकाई की कोर कमेटी की बैठक करेंगे और जिले में अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
नड्डा शुक्रवार को झारखंड के देवघर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे
बंगाल: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ को 11 दिसंबर तक फॉर्म का दोबारा सत्यापन करने को कहा
अवैध कफ सिरप कारोबार पर कार्रवाई के बीच आजमगढ़ में दवा दुकान मालिक के खिलाफ प्राथमिकी