निःस्वार्थ सेवा संस्थान ने जरूरतमंद का कराया सफल ऑपरेशन, मानवता की मिसाल पेश की

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

परिचितों से संस्था की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने निःस्वार्थ सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल से सहायता की अपील की। सूचना मिलते ही संस्था की टीम सक्रिय हुई और मरीज के घर पहुंचकर स्थिति का मूल्यांकन किया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, हाथरस। निःस्वार्थ सेवा संस्थान ने एक गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्ति का उपचार कराकर समाज में मानवता और सेवा की सच्ची भावना का परिचय दिया है। हाथरस निवासी व्यक्ति हाल ही में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया था, जिसमें उसकी कोहनी की हड्डी टूट गई थी। आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर होने के कारण वह महंगा इलाज और ऑपरेशन कराने में असमर्थ था। दर्द और बढ़ती गंभीरता के बावजूद उपचार की कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही थी।

इसी दौरान परिचितों से संस्था की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने निःस्वार्थ सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल से सहायता की अपील की। सूचना मिलते ही संस्था की टीम सक्रिय हुई और मरीज के घर पहुंचकर स्थिति का मूल्यांकन किया। जांच में स्पष्ट हुआ कि स्थिति बेहद गंभीर है और तुरंत उपचार आवश्यक है।

संस्था ने तुरंत उसके ऑपरेशन व उपचार की पूरी व्यवस्था करने का निर्णय लिया। संस्था ने शहर के सर्जन डॉ. सौरभ महेश गुप्ता से संपर्क कर पूरी स्थिति बताई, जिस पर उन्होंने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। पूर्व में भी वे गरीब और असहाय मरीजों के इलाज में योगदान देते रहे हैं। उनकी विशेषज्ञता में ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

संस्था की टीम जब मरीज से मिलने पहुंची तो उसे स्वस्थ होता देखकर सभी प्रसन्न हो उठे। संस्था ने डॉ. सौरभ महेश गुप्ता का सम्मान पटका पहनाकर और प्रतीक चिन्ह देकर किया।

Read More श्रीजन कार्यशाला : दिव्यांग कलाकारों की प्रतिभा को मिला सम्मान

कार्यक्रम में संस्था की ओर से अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, कोऑर्डिनेटर चंद्रप्रकाश अग्रवाल, सह सचिव निष्कर्ष गर्ग, आशीष अग्रवाल, विशाल सोनी, सौरभ शर्मा, सुनील कुमार और आलोक अग्रवाल उपस्थित रहे।

Read More बंगाल में एसआईआर की “चाल के पीछे” अमित शाह: ममता बनर्जी

संबंधित समाचार