जिला पंचायत अध्यक्ष ने दुकानदारों को बताए जीएसटी के लाभ

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की गंगा बहा रखी है, आज उन्होंने जिला पंचायत निधि से नगला शीशराम में सवा करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया है।

मथुरा। जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की गंगा बहा रखी है, आज उन्होंने जिला पंचायत निधि से नगला शीशराम में सवा करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया है। जिसमें नाली निर्माण और ईंट खरंजा, सीसी सड़क आदि निर्माण शामिल है। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका जगह-जगह फूलमाला, पटुका, स्वाफा एवं चांदी के मुकुट बांधकर भव्य स्वागत किया है। वहीं जीएसटी की कटौती पर सौंख के दुकानदार व्यापारियों से जिला पंचायत अध्यक्ष ने चर्चा की जिस पर दुकानदारों द्वारा केन्द्र सरकार एवं माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया।

शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिपं किशन चौधरी ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सभी वर्गों का विकास हो रहा है। प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता गरीब, किसान और ग्रामीणों का विकास करना है। विकासशील योजनाओं के क्रियान्वयन से पूरे प्रदेश की दशा और दिशा में आमूलचूल परिवर्तन आया है। नगला शीशराम में ग्रामीणों आज परेशानी दूर करने के लिए ही मैं आया हूं, इन विकास कार्यों से आपका क्षेत्र सुविधाओं से वंचित नहीं रहेगा। जिला पंचायत निधि से करीब 1.25 करोड़ रूपये नगला शीशराम में नाली, सीसी एवं ईंट खरंजा निर्माण कार्य का शिलान्यास, लोकार्पण किया गया है।

जीएसटी चर्चा के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने कहा जीएसटी कटौती से न सिर्फ व्यापारी वर्ग को राहत मिली है बल्कि उपभोक्ताओं में भी खुशी का माहौल है। यह कदम निश्चित रूप से व्यापार को बढ़ावा देने वाला है और सरकार के ये प्रयास अर्थव्यवस्था और जनमानस दोनों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद चौधरी, प्रताप सिंह प्रधान झुडावई, वेद प्रधान सींगापट्टी, चौहल सिंह प्रधान बोरपा, थानसिंह प्रधान शीशराम, रविंद्र भदार, नीरज शर्मा, गुड्डू बछगांव एवं सम्मानित सरदारी मौजूद रही।

संबंधित समाचार