लेखपाल संघ ने शैक्षणिक योग्यता, वेतनमान और भत्तों में बढ़ोत्तरी की मांगों को लेकर सौंपा ज्ञाप
15 नवम्बर 2025 को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रान्तीय आव्हान पर तहसील टूण्डला में लेखपालों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार तरीके से आवाज बुलंद की।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, टूण्डला। 15 नवम्बर 2025 को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रान्तीय आव्हान पर तहसील टूण्डला में लेखपालों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार तरीके से आवाज बुलंद की। दोपहर लगभग 2 बजे, तहसील टूण्डला कस्बा एवं थाना क्षेत्र में लेखपालों का समूह एकजुट होकर उपजिलाधिकारी टूण्डला के कार्यालय पहुंचा। अध्यक्ष नरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में 20–25 लेखपालों ने एसडीएम को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा, जिसमें प्रमुख माँगें लेखपाल पद की शैक्षणिक योग्यता में बदलाव, पदनाम परिवर्तन, प्रारम्भिक वेतनमान बढ़ाने, वेतन विसंगतियों को दूर करने एवं विभिन्न भत्तों में बढ़ोत्तरी थी।
ज्ञापन सौंपते समय प्रमुख रूप से नरेश कुमार वर्मा, प्रीति शर्मा, ललितेश, हिमांशु, आशीष श्रीवास्तव और शालिनी सिंह मौजूद रहे। लेखपालों ने कहा कि जब तक उनकी जायज़ मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। तहसील परिसर में लेखपालों की एकता और आवाज़ पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही।

