नगला जाट में पशु आरोग्य मेला
गुरुवार को ग्राम पंचायत नगला जाट के पंचायत सचिवालय पर पण्डित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।
नेशनल एक्सप्रेस, जसराना (छुट्टन खान)। गुरुवार को ग्राम पंचायत नगला जाट के पंचायत सचिवालय पर पण्डित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।।कार्यक्रम की शुरुआत गौ माता पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना के साथ की गई। पशु आरोग्य टीम ने बुजुर्गों का सम्मान करते हुए माल्यार्पण की, करन सिंह जाट ने फीता काटकर पशु आरोग्य मेले का उद्घाटन किया। साथ ही सभी चिकित्सा अधिकारियों का सम्मान किया।
तदोपरांत पशु चिकित्सक टीम ने पशुओं में खुरपका मुंहपका जैसी कई बीमारियों के लक्षण, उसके उपाय से ग्रामीणों को अवगत कराया। साथ ही पशुओं से जुड़ी कई जानकारी से ग्रामीणों को अवगत कराया।।
इस दौरान मुख्य अतिथि ग्राम प्रधानपति प्रेम सिंह जाट के साथ श्याम सिंह जाट, कमल सिंह जाट, विनोद कुमार जाट, सत्यवीर सिंह जाट आदि गांव के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।।

