त्रिलोक मेमोरियल स्कूल में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

नगर के अरांव रोड पर स्थित त्रिलोक मेमोरियल स्कूल में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ सोमवार से हो गया है।

नेशनल एक्सप्रेस, सिरसागंज। नगर के अरांव रोड पर स्थित त्रिलोक मेमोरियल स्कूल में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ सोमवार से हो गया है। कलश यात्रा पुराना बस स्टैंड क्षेत्रीय धर्मशाला से शुरू की गई। महिलाएं अपने सिर पर रखकर कलश को लेकर चल रही थी। कलश यात्रा में भारी संख्या में महिला पुरुष नगर के शामिल हुए । लोगों ने कलश लेकर चल रही महिलाओं पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

कथा व्यास अतुल कृष्ण दास महाराज वृंदावन प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक अपने मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का वाचन करेंगे। 30 मार्च को पूर्ण आहुति व भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन संपन्न होगा। इस दौरान नगर के भक्तों ने कलश यात्रा में शामिल होकर श्रीमद् भागवत कथा की शोभा बढ़ाई ।

संबंधित समाचार