मुरादाबाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बिलारी में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 52 शिकायती पत्रों में 07 का मौके पर निस्तारण

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जिलाधिकारी अनुज सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल की उपस्थिति में तहसील बिलारी के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। जिलाधिकारी अनुज सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल की उपस्थिति में तहसील बिलारी के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व, विद्युत, पुलिस, पंचायती राज और खाद्य एवं रसद सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 52 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 07 का मौके पर निस्तारण सुनिश्चित कराया गया।जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने एसडीएम बिलारी को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्राप्त करने वाले किसानों की शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराई जाए।

IMG-20260323-WA0000

फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कार्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता से जुड़ा हुआ है इसलिए लापरवाही बरतने वाले राजस्व कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई भी करें।ग्राम मंगूपुरा में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने राजस्व टीम को मौके पर जाकर समाधान करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्राप्त होने वाले विभिन्न प्रकरणों का संबंधित विभागीय अधिकारी गंभीरता पूर्वक समाधान करें। सरकार की मंशा है कि आमजन को पात्रता के अनुरूप योजनाओं और सुविधाओं का लाभ मिले तथा इसके क्रियान्वयन में विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर एसडीएम विनय सिंह सहित अन्य विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी गण मौजूद रहे।

Read More वैदिक ध्वजारोहण के साथ ‘हर घर वैदिक ध्वज’ अभियान का शुभारंभ

 

Read More मतदाता सूची पुनरीक्षण पर डीएम की सख्ती, दलों से बीएलए बढ़ाने की अपील

संबंधित समाचार