महर्षि परशुराम शोभायात्रा 2026 की तैयारियां शुरू
जिला ब्राह्मण महासभा की बैठक में वर्ष 2026 की शोभायात्रा के लिए अध्यक्ष व संयोजक घोषित, सादगी व भव्यता के साथ आयोजन पर जोर।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा की बैठक में वर्ष 2026 की शोभायात्रा के लिए अध्यक्ष व संयोजक घोषित, सादगी व भव्यता के साथ आयोजन पर जोर।सोमवार को जिला ब्राह्मण महासभा पंजीकृत फिरोजाबाद की एक महत्वपूर्ण बैठक रामलीला मैदान स्थित महर्षि परशुराम शिविर कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा एडवोकेट ने की।
बैठक में वर्ष 2026 में निकलने वाली महर्षि परशुराम शोभायात्रा के लिए सर्वसम्मति से पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिला अध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा ने शोभायात्रा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पंडित सुनील वशिष्ठ तथा संयोजक पद की जिम्मेदारी पंडित लक्ष्मण तिवारी को सौंपी। घोषणा के बाद सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने नवनियुक्त अध्यक्ष व संयोजक का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पंडित शिवकुमार शर्मा ने कहा कि शोभायात्रा सादगी, भव्यता और धार्मिक संस्कारों के साथ निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि आयोजन में महिलाओं की विशेष भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही बनाई गई टीम पूरे जनपद में विप्र बंधुओं से संपर्क कर उन्हें शोभायात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेगी, ताकि अधिक से अधिक लोग भगवान परशुराम का आशीर्वाद प्राप्त कर सकें।
बैठक में पंडित विकास दुबे, पंडित उमाकांत पचौरी, पंडित राकेश शर्मा, पंडित अरुण पालीवाल, महिला जिलाध्यक्ष पंडित मिथिलेश शर्मा, पंडित मुकेश गौड़, पंडित मधुरिमा वशिष्ठ, पंडित राम शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

