दो अलग अलग सड़क हादसों में दो व्यक्तियों की मौत
जनपद के थाना नगला सिंघी के गांव घुरुकुआ निवासी सीताराम (56 ) पत्नी लीलावती के साथ रविवार सांय बाइक से किसी काम टूंडला के जा रहे थे।
नेशनल एक्सप्रेस, टूंडला। जनपद के थाना नगला सिंघी के गांव घुरुकुआ निवासी सीताराम (56 ) पत्नी लीलावती के साथ रविवार सांय बाइक से किसी काम टूंडला के जा रहे थे। वह जैसे ही गांव बासदानी के निकट पहुंचे। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार संतोष नगर निवासी दीपू की बाइक से जोरदार भिडंत हो गयी। हादसा में सीताराम गंभीर घायल हो गए। परिजन ने उपचार के उनको भर्ती कराया उपचार के दौरान सीताराम की मौत हो गई।

वहीं दूसरी घटना धीरपुरा के निकट साढे तीन बजे करीब की है। धीरपुरा निवासी शिवशंकर टूंडला से घरेलू सामान की खरीददारी कर बाइक से घर वापस आ रहे थे। तभी गांव धीरपुरा से पूर्व अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर घायल शिवशंकर को परिजनों से उपचार के लिए फिरोजाबाद भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गयी।
शिवशंकर चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी तीन बेटी व एक बेटा है। थानाध्यक्ष पारुल मिश्रा ने बताया हादसा में घुरुकुआ निवासी सीताराम व धीरपुरा निवासी शिवशंकर की मौत हुई है। दोनों शवों को पीएम को भेजा है।तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

