अखिल भारतीय किसान यूनियन ने समस्याओं को लेकर हुंकार भरी, एसडीएम को सौंपा 12 सूत्रीय ज्ञापन

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले तहसील मुख्यालय जसराना में संगठन की मासिक बैठक का आयोजन किया गया।

नेशनल एक्सप्रेस, जसराना। अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले तहसील मुख्यालय जसराना में संगठन की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष अमरपाल सिंह यादव के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में किसानों और मजदूरों की लंबित समस्याओं पर गंभीर चर्चा की गई। बैठक के पश्चात आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम एक 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने विशेष रूप से मौजा पाडम के गांव उस्मानपुर में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा कराए गए डामरीकरण और आरसीसी कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। जिला अध्यक्ष अमरपाल सिंह यादव ने कहा कि सड़क निर्माण में बेहद घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है, जिसकी तत्काल निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और सड़क का पुनः समाधान कराया जाए।

वही इस दौरान उन्होंने किसानों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वे लंबे समय से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन के स्तर पर समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। यदि 12 सूत्रीय जन समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं हुआ, तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अमरपाल सिंह यादव के साथ भीष्मपाल सिंह एडवोकेट (तहसील अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ), बृजेश कुमार (तहसील अध्यक्ष), मिथुन बघेल (ब्लॉक अध्यक्ष), सोनू बघेल, अनार सिंह, जयशिव प्रसाद, नवल किशोर, प्रदीप कुमार और बृजेश सहित भारी संख्या में किसान एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Read More फील्ड ट्रेनरों के जनगणना अभ्यास के साथ फील्ड ट्रेनरों के प्रशिक्षण का हुआ समापन

संबंधित समाचार