एफएस विवि में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

एफ. एस. विश्वविद्यालय शिकोहाबाद में विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित नागरिकों को कानून से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

नेशनल एक्सप्रेस, शिकोहाबाद। एफ. एस. विश्वविद्यालय शिकोहाबाद में विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित नागरिकों को कानून से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में विधिक जागरूकता को बढ़ावा देना तथा लोगों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सजग करना रहा । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री योगेश शिवा ( सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) उपस्थित रहीं।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक के लिए अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समय समय पर ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिससे आमजन को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. दिलीप यादव, प्रतिकुलाधिपति डॉ. योगेश यादव, ट्रस्टी डॉ. राहुल यादव, डॉ. नितिन यादव, कुलपति डॉ. संजीव भारद्वाज तथा महानिदेशक डॉ. अभिनव श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

सभी वक्ताओं ने विश्वविद्यालय में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को अत्यंत आवश्यक बताते हुए इनके निरंतर आयोजन पर बल दिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विधि विभाग के प्रभारी गौरव भारतीय द्विवेदी सहित विश्वविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। 

संबंधित समाचार