सड़क किनारे खड़े किसान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर , मौत 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुंजन चौक के पास सड़क किनारे खड़े किसान को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

नेशनल एक्सप्रेस, सिरसागंज। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुंजन चौक के पास सड़क किनारे खड़े किसान को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे किसान की मौत हो गई । हरिओम उम्र 34 वर्ष पुत्र रघुवीर सिंह निवासी खेरिया मुसाहतपुर थाना अरांव जिला फिरोजाबाद रविवार देर शाम 9:50 बजे के करीब गुंजन चौक के पास किसी के इंतजार में सड़क के किनारे खड़ा था , तभी इटावा की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने हरिओम को जोरदार टक्कर मार दी । जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसागंज लेकर आई जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहरा मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल फिरोजाबाद भेजा। मृतक के चचेरे भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि हरिओम तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। खेती का कार्य करके परिवार का गुजारा कर रहा था। हरिओम का एक बेटा है। जिसकी जिम्मेदारी पत्नी अनीता पर छोड़ गया है।

 

संबंधित समाचार